ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार : नदी में स्नान करने गए थे दो सगे भाई, डूबने से हो गई मौत, परिजनों में कोहराम

DARBHANGA :खबर दरभंगा से है, जहां कमला नदी में डूबकर दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बहेड़ी के गोबराही गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नदी में स्नान करने गए थे इसी

बिहार : नदी में स्नान करने गए थे दो सगे भाई, डूबने से हो गई मौत, परिजनों में कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA :खबर दरभंगा से है, जहां कमला नदी में डूबकर दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बहेड़ी के गोबराही गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नदी में स्नान करने गए थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। एक ही परिवार के दो बच्चों की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।


दोनों बच्चों की पहचान गोबराही गांव के सियाराम यादव के आठ वर्षीय पुत्र अनुज यादव और छह वर्षीय पुत्र रितेश यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बहेड़ी थाने की पुलिस और अंचल कार्यालय के हलका कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।


ग्रामीणों के मुताबिक दोनों बच्चे घर से स्नान करने के लिए निकले थे। नदी में स्नान करने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी के पास पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों का शव पानी से बाहर निकाला गया। एक साथ घर के दो चिराग बुझने से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

टैग्स