ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में वज्रपात का कहर: दो किशोर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। दो अलग अलग हादसों में तीन

बिहार में वज्रपात का कहर: दो किशोर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। दो अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। अचानक आई बारिश के दौरान ठनका गिरा और तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पहली घटना बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव की है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों की पहचान अशोक सहनी के 14 साल के इकलौते बेटे आनंद सहनी और उसी मोहल्ले के रहने वाले लड्डू राम के 13 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लड़के गांव के बाहरी इलाके में गए थे, इसी दौरान बारिश आई और वज्रपात में दो की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए।


वहीं दूसरी घटना अहियारी दक्षिणी पंचायत की है, जहां मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से अहियारी गोट गांव निवासी कैलू राय के बेटे जगदीश राय की मौत हो गई। वहीं बलम राय गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों मंगलवार की सुबह मवेशी के लिए चारा लाने गए थे। इसी दौरान बारिश आ गई और दोनों ठनका की चपेट में आ गए। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।