ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बिहार : डकैती के दौरान गृहस्वामी को पिट-पिट कर किया हत्या, पोते के छठी के लिए रखे दो लाख रुपया भी लेकर हुए फरार

बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं। उनके अंदर पुलिस प्रसाशन का भय ख़त्म सा होता नजर आ रहा है। वर्तमान समय ये अपराधी कहीं भी किसी को भी अपना शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से नि

 बिहार : डकैती के दौरान गृहस्वामी को पिट-पिट कर किया हत्या, पोते के छठी के लिए रखे दो लाख रुपया भी लेकर हुए फरार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं। उनके अंदर पुलिस प्रसाशन का भय ख़त्म सा होता नजर आ रहा है। वर्तमान समय ये अपराधी कहीं भी किसी को भी अपना शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर स्थित सरस्वती विहार बैंकर्स कॉलोनी में बेखौफ अपराधियों ने लूट की घटना के दौरान एक वृद्ध शख्स की पिट-पिट कर हत्या कर दी।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के  सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर स्थित सरस्वती विहार बैंकर्स कॉलोनी में बेखौफ अपराधियों ने छत के रास्ते घर मे पहुंचे और गृह स्वामी के हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही इस लूटपाट की घटना के क्रम में उनकी पत्नी भी घायल हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना के संबंध में जितेश चंद्र मिश्रा की पत्नी रेणु देवी ने कहा कि गुरुवार की रात के करीब 12:30 बजे 6 की संख्या में अपराधी आए थे। सभी अपराधी ने मुंह पर नकाब बांध रखा था। उन लोगों की भाषा भी यहां की भाषा नहीं थी। वे लोग आपस में बात कर रहे थे चाकू निकालो, भाला निकालो। ये  बदमाशों ने घर से क्या-क्या लेकर गया है इस बात की जानकारी उन्हें अभी नहीं है। अलमीरा का चाबी मांगा तो हमने अलमीरा का चाबी दे दिया। जितने भी गहने थे सभी लेकर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पोता का छठी का भोज होने वाला था। उसके लिए हम लोगों ने 2 लाख रुपया निकाल कर रखा था। लुटरे ने उसे भी लूट लिया।


उधर, इस घटना को लेकर  नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर बैंकर्स कॉलोनी मोहल्ला में एक वृद्ध व्यक्ति के घर में लूटपाट करने के उद्देश्य से कुछ अज्ञात अपराधी घर में घुसे थे। घर वालों द्वारा विरोध करने पर एक वृद्ध व्यक्ति जितेश चंद्र मिश्रा के साथ मारपीट की गई। जिसमें उनकी मौत हो गई। 


वहीं, उनकी धर्मपत्नी को हल्की की चोट आई है। बदमाशों ने घटनाक्रम के दौरान कुछ साक्ष छोड़े हैं। पूरे घटना स्थल का भ्रमण कर फोटोग्राफी की गई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक जो लूट की बातें सामने आई है उसमें एक एटीएम कार्ड एक मोबाइल फोन ले जाने की बात सामने आई है।