ब्रेकिंग
भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

आसमान में उड़ने लगे सेना के हेलीकॉप्टर, बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचने लगी मदद

DARBHANGA : बिहार में बाढ़ के कारण बिगड़े हालात के बीच राज्य सरकार ने राहीमा संदेश भेजा और सेना मदद के लिए आ गई। जी हां, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने का काम सेना ने

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में बाढ़ के कारण बिगड़े हालात के बीच राज्य सरकार ने राहीमा संदेश भेजा और सेना मदद के लिए आ गई। जी हां, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने का काम सेना ने संभाल लिया है। सेना के कई हेलीकॉप्टर एक साथ आज उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिनभर उड़ान भरते रहे। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री गिराई गई और आपदा के बीच फंसे लोगों को अब पहली राहत मिली है। 


बाढ़ प्रभावित दरभंगा जिले में भी आज सेना के हेलीकॉप्टर से फ़ूड पैकेट्स ड्राप किये है। दरभंगा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आज दरभंगा हवाई अड्डा पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का माध्यम से जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम की निगरानी में आपदा 1050 राशन पैकेट को बाढ़ पीड़ितों के बीच  भारतीय वायुसेना के जवान ने हेलीकॉप्टर से कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं केवटी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, तथा चारों ओर से पानी में घिरे क्षेत्रों में राशन का पैकेट गिराकर बाढ़ प्रभावित लोगों को सुखा राशन उपलब्ध कराया गया। 



कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराईन गांव में 200 पैकेट, तिलकेश्वर गांव में 250 पैकेट एवं केवटी प्रखंड के बगडीहा गांव में 300 पैकेट तथा चक्कर गांव में 300 पैकेट गिराकर ग्रामीणों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। इस पूरे राशन पैकेट वितरण के दौरान जिलाधिकारी हेलीकॉप्टर में उपस्थित थे और साथ ही वो वहाँ के प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि कल दरभंगा सदर अंचल और सिहवाड़ा अंचल के पानी से घिरे क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सूखा राशन का पैकेट बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच बाँटा जाएगा ।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता