ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

सावधान! ठंड में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, घर में घुसकर 15 लाख की चोरी

दरभंगा में भीषण चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने बताया- इलाके में सरेआम शराब और नशीले पदार्थ की बिक्री बेरोकटोक जारी है। नशीली वस्तुओं का सेवन करने के लिए नशेड़ी वहां जुटते और पैसे नहीं रहने पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

bhisan chori
दरभंगा में भीषण चोरी की घटना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: जैस-जैसे ठंड बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे चोरी घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। ताजा दरभंगा जिले की है जहां कपकपाती ठंड में बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। घर में घुसकर बदमाशों ने 12 लाख का गहना और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। जिस वक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त परिवार के सभी सदस्य ठंड से बचने के लिए अपने-अपने कमरे में कंबल के अंदर सोये हुए थे।


 घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के महिया गांव की है। जहां अज्ञात अपराधियों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आलमीरा का लॉकर तोड़कर बदमाशों ने सोने और चांदी के आभूषओं के साथ कीमती कपड़ों की चोरी कर ली। गृह मालिक जब सुबह सोकर उठा तो बगल वाले कमरे का दरवाजा खुला देखकर दंग रह गये। अंदर जाने पर अलमारी का दरवाजा भी खुला हुआ था और कीमती सामानों से भरी चार ट्रॉलिया कमरे से गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


बताया जाता है कि पीड़ित विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में अवैध रूप से ताड़ी और देशी शराब की दुकानें चलती है जहां आपराधिक छवि के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। गांजा, स्मैक, शराब, ताड़ी, नशीली दवाइयां यहां नशेड़ी सेवन करते हैं और पास में पैसा नहीं रहने पर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। पीड़ित की शिकायत पर सकतपुर पुलिस घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि जल्द ही इस मामले का उद्भेदन किया जाएगा और इलाके में बेचे जा रहे अवैध नशीले पदार्थों के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।