ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 50 से अधिक लोग

दरभंगा के ककोढ़ा में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Bihar
ताजिया जुलूस में मची अफरा-तफरी
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां मुहर्रम में बड़ा हादसा हो गया। हाई टेंशन बिजली की तार के चपेट में आने से 50 लोग झुलस गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। चारों तरफ चीख पुकार मच गयी। लोग इधर से उधर भागने लगे। घटना तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा की है। जब मुहर्रम का जुलूस सड़क के किनारे से गुजर रहा था तभी अचानक कई लोग 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गये।


ताजिया के जुलूस में तीन गांव के लोग जुटे थे। धोल-ताशा और बैंड बाजे के साथ लोग आगे की ओर बढ़ रहे थे। लोगों की भारी भीड़ इस जुलूस में इकट्ठा हुई थी कि तभी अचानक यह हादसा हो गया है। हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 50 से ज्यादा लोगों को करंट का झटका लगा और वो झुलस गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों का आरोप हर बार बिजली काट दिया जाता था लेकिन इस बार बिजली नहीं काटे जाने की वजह से यह घटना हुई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। लोग इसे बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही मान रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

मुजफ्फरपुर से मनोज की रिपोर्ट

टैग्स