ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: पिकअप वैन के रौंदने से पति-पत्नी की मौत, बाढ़ में घर डूबने के कारण रहे थे सड़क किनारे

DARBHANGA: घर डूबने के कारण पति-पत्नी सड़क किनारे रह रहे थे, लेकिन यहां भी वह चैन से रह नहीं सके. एक पिकअप वैन ने दोनों को रौंद डाला. जिससे दोनों की मौत हो गई. यह घटना केवटी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA:  घर डूबने के कारण पति-पत्नी सड़क किनारे रह रहे थे, लेकिन यहां भी वह चैन से रह नहीं सके. एक पिकअप वैन ने दोनों को रौंद डाला. जिससे दोनों की मौत हो गई. यह घटना केवटी की है.

हादसे के दौरान सो रहे थे दोनों

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि केवटी इलाके में बाढ़ के पानी के कारण सैकड़ों लोग अपना घर छोड़कर सड़क किनारे टेंट लगाकर रह रहे थे. पति-पत्नी भी रह रहे थे. दोनों सो रहे थे. इस दौरान ही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने रौंद डाला. हादसे के बाद पिकअप वैन पलट गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर और खलासी को पकड़ लिया. हादसे में चार बच्चे बाल-बाल बच गए.

चार बच्चे हो गए बेसहारा

घटना के बाद लोगों ने दरभंगा-जयनगर सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे. सूचना मिलने के बाद केवटी पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. सीएम भी पहुंचे और मुआवजा दिया तो सड़क से लोग हटे. इस हादसे में चार बच्चों को अनाथ कर दिया है.  बता दें कि बिहार में करीब 15 जिलों में बाढ़ से तबाही मची है. बाढ़ प्रभावित हजारों लोग सड़क किनारे रहे हैं. ऐसे में इस तरह के हादसे से उनको दोहरी मार झेलनी पड़ रही है.