ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार: ट्रेन से कटकर 4 युवकों की मौत, सभी पूजा का सामान लेकर जा रहे थे घर

DARBHANGA: दीपावली की रात सामान खरीदकर घर जा रहे चार युवक ट्रेन की चपेट में आ गए. जिसके कारण सभी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. यह घटना दरभंगा के अल्लपट्टी रेलवे गुमटी के प

बिहार: ट्रेन से कटकर 4 युवकों की मौत, सभी पूजा का सामान लेकर जा रहे थे घर
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: दीपावली की रात सामान खरीदकर घर जा रहे चार युवक ट्रेन की चपेट में आ गए. जिसके कारण सभी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. यह घटना  दरभंगा के अल्लपट्टी रेलवे गुमटी के पास की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी युवक खरीदारी करने के लिए घर से निकले थे. पूजा का सामान खरीदकर घर जा रहे थे. इस दौरान ही ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे घटनास्थल पर ही चारों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

घर में कोहराम

घर में दीवापली और पूजा की तैयारी हो रही थी, लेकिन अचानक ही इस घटना की खबर परिजनों को लगी. जिसके बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजन डीएमसीएच पहुंचे हुए हैं.  इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा.