ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: बारिश के पानी से डूब गया थाना, थाने में चलने लगी नाव

DARBHANGA: बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. ऐसे में बाढ़ का पानी गांव से लेकर शहर तक फैल गया है. हॉस्पिटल से लेकर थाना और ऑफिस तक बाढ़ के पानी से डूबा हुआ है. दरभंगा में तेज बा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA:  बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. ऐसे में बाढ़ का पानी गांव से लेकर शहर तक फैल गया है. हॉस्पिटल से लेकर थाना और ऑफिस तक बाढ़ के पानी से डूबा हुआ है. दरभंगा में तेज बारिश के कारण नगर थाना डूब गया है. जरूरी काम के लिए अब नाव के सहारे पुलिसकर्मी थाना जा रहे हैं. अब सवाल उठ रहा है कि जब कोई शहर में अपराध होगा तो क्या पुलिसकर्मी अब नाव के सहारे ही अपराधी को पकड़ने जाएगे. 

बताया जा रहा है कि दरभंगा शहर की सबसे मुख्य सड़क के किनारे कर्पूरी चौक पर बिहार के दूसरे सबसे बड़े हॉस्पिटल डीएमसीएच परिसर में यह थाना है. पिछली रात से लगातार हो रही बारिश के कारण थाना तालाब में तब्दील हो गया है. बताया जा रहा है कि यह कोई नया नहीं हुआ है. हर साल की यही स्थिति होती है. लेकिन पानी निकासी का आज तक कोई उपाय नहीं हो पाया. 

परेशानी तब और बढ़ जाती है जब हॉस्पिटल का गंदा पानी थाना परिसर में आ जाता है. ऐसे में वहां पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों की परेशानी बढ़ जाती है. इस रास्ते से कई बड़े अधिकारी आते हैं. लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है. हॉस्पिटल में काम करने वाले स्टाफ को भी परेशानी होती है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता