ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन में शराब के नशे में चूर थे BDO साहब , पुलिस ने सरकारी आवास से किया गिरफ्तार

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है. शराब के नशे में चूर बीडीओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीडीओ अपने सरकारी आवास पर ही शराब की महफिल जमाए हुए थे. </p

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA:  इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है. शराब के नशे में चूर बीडीओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीडीओ अपने सरकारी आवास पर ही शराब की महफिल जमाए हुए थे. 

सरकारी आवास से हुई गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि कुशेश्वर स्थान के बीडीओ अखिलेश्वर प्रसाद अपने सरकारी आवास पर ही शराब पी रहे थे.  इस दौरान पुलिस ने की यह कार्रवाई की है. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह कुशेश्वर प्रखंड में तैनात हैं. बीडीओ की गिरफ्तारी की पुष्टि एसएसपी बाबू राम ने कर दी है. 

लॉकडाउन के कारण हजारों लोग परेशान है. लेकिन बीडीओ साहब अपने क्षेत्र की जनता की चिंता छोड़ शराब पी रहे थे. बीडीओ ने शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाकर रख दी है. सवाल उठ रहा है कि जब बिहार में शराबबंदी है तो बीडीओ साहब के पास कैसे शराब पहुंचा.  वह शराब कहां से खरीदते थे, क्या उनको कोई शराब की होम डिलेवरी करता था. या शराब माफियाओं से उनका संबंध है इन सभी सवालों का जवाब बीडीओ को देना होगा. यही नहीं इन सारे सवालों का हल अब पुलिस को करना होगा. तब पता चलेगा की बीडीओ के पास कैसे शराब पहुंचता था



टैग्स