ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: नेशनल पावर ग्रिड में घुसा बाढ़ का पानी, 12 जिलों में बिजली आपूर्ति ठप

DARBHANGA: बिहार के कई जिलों में बाढ़ का तांडव जारी है. अब यह बाढ़ का पानी दरभंगा में स्थिति नेशनल पावर ग्रिड में घुस गया है. जिसके कारण करीब 12 जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA:  बिहार के कई जिलों में बाढ़ का तांडव जारी है. अब यह बाढ़ का पानी दरभंगा में स्थिति नेशनल पावर ग्रिड में घुस गया है. जिसके कारण करीब 12 जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. 

इन जिलों पर पड़ा असर

नेशनल पावर ग्रिड बहादुरपुर प्रखंड के देकुली गांव स्थित है. इसका संचालन दरभंगा-मोतिहारी ट्रांसमिशन कंपनी नाम से होता है. ग्रिड में पानी भर जाने से दरभंगा, मुजफ्फरपुर, लोकही, मोतीपुर और समस्तीपुर पावर ग्रिड में 400 केवीए पावर सप्लाइ पूरी तरह ठप हो गयी है. बिजली आपूर्ति ठप होने से दरभंगा, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीवान, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. इस ग्रिड में बताया जाता है कि भूटान से किशनगंज होते हुए दरभंगा पावर ग्रिड में बिजली पहुंचती है.फिर यहां से 220 केवी के करीब आधा दर्जन ग्रिड को बिजली आपूर्ति की जाती है.

ठीक होने में लग सकता है तीन माह का वक्त

बताया जा रहा है कि इस ग्रिड में 22 जुलाई से पानी घुसना शुरू हुआ था. जो बढ़ता गया. अब ग्रिड में  करीब चार फीट पानी भर गया है. कई मशीनें डूब गई है. बताया जा रहा है कि इसको ठीक करने में करीब तीन माह का वक्त लग सकता है. इसके बारे में इंचार्ज ने बताया कि पानी काफी बढ़ जाने के कारण बिजली सप्लाई बंद कर दी गयी है.