ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

घर के बाहर खेल रही बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

DARBHANGA: कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है. जिस में एक ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सभी हदें पार करते हुए रे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है. जिस में एक ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सभी हदें पार करते हुए रेप की घटना को अंजाम दिया गया है.

बच्ची की स्थिति गंभीर

गंभीर अवस्था में बच्ची को जाले रेफरल अस्पताल लाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां बच्ची का उपचार चल रहा है. पीड़ित बच्ची की मां की ओर से महिला थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे रजौन गुड्डू झा दरवाजे पर से खेल रही, उनकी ढाई वर्ष की पुत्री को बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया. फिर उसके बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रजौन पुल के पास छोड़ दिया. काफी खोजबीन के बाद जख्मी अवस्था में बच्ची पुल के पास मिली.

आरोपी गिरफ्तार

कमतौल थाना की पुलिस ने त्वरित  कार्रवाई करते हुए आरोपित गुड्डू झा को रात में ही गिरफ्तार कर लिया. वहीं, थानाध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि आरोपित गुडडू झा का मेडिकल कराये जाने के पश्चात महिला पुलिस के माध्यम से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं बच्ची का उपचार डीएमसीएच में चल रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता