ब्रेकिंग
मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

एक साथ तीन सहेलियों की डूबने से मौत, एक दूसरे को बचाने में गई सभी की जान

DARBHANGA: कमला नदी में स्नान करने के दौरान तीन सहेलियां खेलने लगी. इस दौरान एक लड़की का पैर गहरे पानी में फिसल गया और वो डूबने लगी. अपनी एक सहेली को डूबते देख दोनों सहेल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: कमला नदी में स्नान करने के  दौरान तीन सहेलियां खेलने लगी. इस दौरान एक लड़की का पैर गहरे पानी में फिसल गया और वो डूबने लगी. अपनी एक सहेली को डूबते देख दोनों सहेली ने उसे बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गई. लेकिन तीनों बच्ची पानी में डूब गई. जिससे तीनों सहेलियों की मौत हो गई. घटना बिरौल के पड़री गांव की है.

बताया जा रहा है कि पड़री गांव की अंजली, नंदनी और दुर्गा रोजाना की तरह कमला नदी में स्नान करने गई और स्नान के दौरान तीनों पानी के अंदर खेलने लगी. खेलने के क्रम में एक सहेली का पैर फिसल गया और वह डूबने लगी. दोनों सहेली शोर करते अपनी सहेली के बचाने के लिए पानी में कूद गई. लेकिन जब तब स्थानीय लोग तीनों की मदद में पहुंचते तब तक तीनों लड़कियां पानी में डूब चुकी थी.

जिसके बाद ग्रामीण नदी में कूदकर तीनों की तलाशी में जुट गए. काफी खोजबीन के बाद तीनों लड़कियों का शव पानी से निकाला गया. जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता