ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: दरभंगा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। वहीं, जिले में एक अन्य घटना में नदी में डूबे...

बिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा जिले में 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया है. मामला घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. आरोपित की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के रूपनगर निवासी जैनुल आबेदीन के रूप में हुई है. पुलिस ने पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के करीब आठ घंटे के भीतर आरोपित को अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया.


जानकारी के अनुसार, आरोपित मौलाना गांव में बच्चों को पढ़ाता था. इसी दौरान उस पर 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत घनश्यामपुर थाने में की. शुक्रवार देर रात आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की.


एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. पुलिस टीम ने अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में कार्रवाई करते हुए जैनुल आबेदीन को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


पुलिस के अनुसार, मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है. पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें आरोपित की भूमिका क्या रही.


घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.