ब्रेकिंग
Bihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar News: जेल के अंदर चल रहा था खेल? बेउर जेल रेड के बाद अधीक्षक समेत कई अधिकारी सस्पेंडअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar News: जेल के अंदर चल रहा था खेल? बेउर जेल रेड के बाद अधीक्षक समेत कई अधिकारी सस्पेंडअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारी

दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना

दरभंगा साइबर थाना पुलिस ने पत्नी की नग्न तस्वीरें और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी एक साल से फरार था।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बीवी का अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का मामला बीते दिनों दरभंगा में सामने आया था। पत्नी की कंप्लेन के बाद पुलिस ने मामले को सही पाया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। साइबर डीएसपी ने कार्रवाई की। 


दरभंगा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना कांड संख्या 38/25 में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पति की पहचान मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी  अंकित कुमार झा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति अपनी ही पत्नी की नग्न तस्वीरों और अश्लील वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। 


साथ ही वह अन्य लड़कियों के फोटो-वीडियो को भी वायरल कर रहा था। इस संबंध में उसकी पत्नी अर्चना देवी ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद  साइबर डीएसपी विपिन बिहारी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। 


बताया गया कि आरोपी लगभग एक वर्ष से फरार था और मुंबई में रह रहा था। हाल ही में उसके गृह जिला मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित मानपुर गांव आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साइबर अपर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।


वहीं साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने लोगों से अपील किया कि इस प्रकार की घटना होने पर मानसिक तनाव में न आएं, बल्कि तुरंत संबंधित थाना या साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी आईडी बनाकर इस तरह के अपराध करने वालों तक भी पुलिस पहुंचती है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है।

दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना  दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना