ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

दरभंगा में 4 मासूम बच्चों को पिलर से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, पैक्स अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज

दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र में चार बच्चों को पिलर से बांधकर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप पैक्स अध्यक्ष पर लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद बच्चों की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव में चार मासूम बच्चों को कथित तौर पर पिलर से बांधकर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, बच्चों पर जबरन उठाकर ले जाने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बच्चों को पिलर से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया। यह पूरा मामला पेड़ से केला तोड़ने के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।


इस मामले में स्थानीय पैक्स अध्यक्ष संजय यादव समेत अन्य लोगों पर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित बच्चों की मां संगीता देवी ने जमालपुर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। फिलहाल जमालपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।