ब्रेकिंग
धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?

निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा

Bihar News: दरभंगा के व्यस्त कर्पूरी चौक पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ऊपर से भारी लोहे की शटरिंग अचानक सड़क पर गिर गई, जिसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया। घटना के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल...

निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा
© google
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: दरभंगा के कर्पूरी चौक पर सोमवार की शाम एलिवेटेड सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से भारी लोहे की शटरिंग अचानक नीचे सड़क पर जा गिरी. इस दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया और शटरिंग के नीचे दब गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.


घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है. कर्पूरी चौक शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है और हादसे के समय भी सड़क पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही जारी थी. इसी दौरान एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य से जुड़ी लोहे की शटरिंग अचानक नीचे आ गिरी और बाइक सवार युवक उसके नीचे दब गया.


शटरिंग भारी होने के कारण उसे हटाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. काफी प्रयास के बाद युवक को शटरिंग और बाइक के नीचे से बाहर निकाला गया.


इसके बाद घायल बाइक सवार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हादसे में युवक को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है. हालांकि, उसकी वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.


हादसे के बाद एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर इतना भारी निर्माण कार्य चल रहा था, वहां नीचे से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को रोकने के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं की गई थी.


निर्माण स्थल के नीचे सुरक्षा जाल भी नहीं लगाया गया था. इसके अलावा मौके पर पर्याप्त चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. ऐसे में ऊपर से भारी शटरिंग गिरने की घटना ने निर्माण कार्य के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़ा कर दिया है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान अगर नीचे से गुजरने वाले रास्ते को सुरक्षित तरीके से बंद किया गया होता या सुरक्षा जाल और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए होते तो इस तरह का हादसा टाला जा सकता था.


दरभंगा शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से निर्माण एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जा चुके हैं. इसके बावजूद व्यस्त सड़क पर निर्माण कार्य के दौरान इस तरह की घटना सामने आने से प्रशासनिक निगरानी और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.


स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने और व्यस्त सड़कों पर काम के समय पर्याप्त बैरिकेडिंग, सुरक्षा जाल और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है.


दरभंगा में प्रस्तावित एलिवेटेड सड़क परियोजना करीब 1,862 करोड़ रुपये की है. इसकी कुल लंबाई करीब 14 किलोमीटर बताई जा रही है. यह परियोजना दरभंगा जंक्शन से एकमी और अमास-दरभंगा एक्सप्रेस-वे तक प्रस्तावित है.


कर्पूरी चौक जैसे व्यस्त इलाके से गुजरने वाली इस परियोजना के निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर सड़क से गुजरते हैं. ऐसे में निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.


घटना के संबंध में निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी.