ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

बिहार में दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की डूबने से हुई मौत

Bihar News: दरभंगा के नेहरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कार नहर में पलटने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नेहरा धूंसी के पास हुआ, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा जिले के नेहरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। नेहरा धूंसी के पास रात करीब 11 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिससे कार में सवार चालक सहित तीन लोगों की पानी में दम घुटने से मौत हो गई।


मृतकों की पहचान नेहरा गांव निवासी अजय सहनी, सुजीत सहनी और कार चालक शंभु यादव के रूप में की गई है। सभी मृतक 30 वर्ष से कम उम्र के बताए जा रहे हैं। अपर थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार, बुधवार रात रोहित सहनी, अजय सहनी, सुजीत सहनी और शंभु यादव किसी काम से एक साथ निकले थे। देर रात होने पर नर्सिंग होम संचालक शंभु यादव अपने साथियों को कार से घर छोड़ने निकले। पहले उन्होंने रोहित सहनी को उसके घर छोड़ा, इसके बाद अजय सहनी और सुजीत सहनी को नहर के पश्चिमी तटबंध की ओर ले जा रहे थे।


सलूइस गेट सह पुलिया पार करने के बाद पश्चिमी तटबंध की सड़क पर कार मुड़ते ही अनियंत्रित हो गई और करीब 50 फीट आगे जाकर गहरी नहर में पलट गई। बताया जा रहा है कि नहर में लगभग पांच फीट पानी था, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।


देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगने पर तलाश शुरू की गई। इसी दौरान नहर में पलटी कार देखी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नहर से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता