ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

Bihar News : दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर तीन की मौत

DARBHANGA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब ए

Bihar News : दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर तीन की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है.इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार दरभंगा में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक के घायल होने की सूचना है। यह हादसा बहेड़ा थाना क्षेत्र के बेनीपुर से बिरौल जाने वाले मुख्य मार्ग के मालिया टोल के पास हुआ है। यहां सुबह मालिया टोल के पास आमने-सामने बाइक की भीषण टक्कर हुई है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें, दो युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।


बताया जा रहा है कि बेनीपुर से बिरौल जाने वाली मुख्य सड़क SH 56 पर मलिया चौक के पास दो बाइकों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गई है। जबकि एक घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति भी गंभीर बताई है। यह घटना की सूचना मिलते बहेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। 


इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बेनीपुर-बिरौल पथ को जाम कर दिया और सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। लोग मृतकों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल पर बहेड़ा थाना की पुलिस लोगों समझाने में कर रही है। पुलिस मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। मृतकों में दो युवक की पहचान हो गई है। बिरौल थाना क्षेत्र 18 वर्षीय चंदन कुमार यादव, पिता संतोष यादव और कुशेस्वरस्थान थाना क्षेत्र सन्नी कुमार बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पायी है।