ब्रेकिंग
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान

दमकल की चपेट में आने से प्रेग्नेंट महिला की दर्दनाक मौत, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

MADHUBANI: फायर बिग्रेड की दमकल गाड़ी ने एक प्रेग्नेंट महिला को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद फायर बिग्रेड का कर्मचारी मौके से फरार हो गया। उधर घटना

दमकल की चपेट में आने से प्रेग्नेंट महिला की दर्दनाक मौत, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MADHUBANI: फायर बिग्रेड की दमकल गाड़ी ने एक प्रेग्नेंट महिला को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद फायर बिग्रेड का कर्मचारी मौके से फरार हो गया। उधर घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। घटना लौकहा थाना क्षेत्र के एनएच 227 की है। 


घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बीच सड़क पर आगजनी की और हंगामा मचाया। जिसके कारण करीब तीन घंटे तक एनएच जाम रहा। एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी। इस भीषण गर्मी में जाम की वजह से यात्री दिनभर परेशान रहे। लोग दमकल कर्मी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। घटना की सूचना मिलने के बाद लौकहा, ललमनियां पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ तब जाकर यातायात बहाल हो सका। 


मिली जानकारी के अनुसार चतुर्भुज पिपराही के नटवा टोल निवासी मो. शहजाद की 28 वर्षीय पत्नी नजमुल खातून सुबह करीब सात बजे दूध लेने के लिए दुकान जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से लौकही की दिशा में जा रहे अग्निशमन विभाग की वाहन ठोकर मार दिया। वहीं घटना के बाद महिला को सड़क पर ही छोड़ वाहन लेकर फरार हो चला। घटना की सूचना पर भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए और इसी दौरान गांव के ही दो युवक बाइक लेकर उक्त वाहन को पकड़ने के लिए पीछा करने पर अग्निशमन विभाग के वाहन चालक उसे भी ठोकर मार फरार हो गया। बताया जा रहा हैं कि उक्त वाहन को लौकही थाना में खड़ा कर चालक फरार हो गया है। 


इधर घटना के बाद आक्रोशित महिला, पुरुष आदि के द्वारा शव को सड़क पर ही रखकर सड़क को जाम कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क पर आगजनी करते हुए अपना आक्रोश जताया और वाहन चालक को पकड़ कर लाने की मांग करते रहे। सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंची लौकहा ललमनियां थानाध्यक्ष के साथ ही सीओ विजय प्रकाश भी घंटों तक समझाने के बाद भी ग्रामीणों नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। वहीं करीब तीन घंटों तक सड़क जाम होने से दूर दूर तक वाहनों की कतार लगी थी। 


बताया जा रहा हैं कि मृतिका का परिवार काफी गरीब है। पति गांव में ही मजदूरी कर दो पुत्री और एक पुत्र का भरण पोषण करते थे। मृतिका आठ माह की गर्भवती थी। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं। खबर लिखे जाने तक वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया है। बहरहाल पुलिस और प्रशासन के द्वारा आक्रोशित लोगों को दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को सरकारी उचित मुआवजा देने की बात पर सड़क जाम को समाप्त किया गया। वहीं घायल हुए बाइक सवार मो. अताउल और मो.सुल्तान का इलाज करवाया जा रहा हैं।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स