ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?

मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अनुष्का के साथ सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। अनुष्का औरंगाबाद की रहने वाली हैं और ABVP के टिकट पर पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी हैं।

बिहार न्यूज
'ख्वाबों का हमसफर मिला..
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BIHAR: बिहार के चर्चित यूट्यूबर और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई राजनीतिक बयान या वीडियो नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अनुष्का के साथ तस्वीरें साझा कर अपनी जिंदगी में नई शुरुआत के संकेत दिए हैं। दोनों ने अपनी तस्वीरों के साथ रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 


अनुष्का ने मनीष कश्यप के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'ख्वाबों में देखा था जिस खूबसूरत एहसास को... आज उस हमसफर के साथ एक नई कहानी दुनिया के सामने है।' वहीं मनीष कश्यप ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि, 'हमसफर का साथ मिला है, अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा। एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ।'


सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में अनुष्का और मनीष कश्यप दोनों ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। दोनों के कैप्शन में एक-दूसरे के लिए खास भावनाएं दिखाई दे रही हैं। इसके बाद से ही लोग इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


रियलिटी शो में गर्लफ्रेंड होने का किया था खुलासा

दरअसल, मनीष कश्यप की लव लाइफ को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है। रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया था। शो के दौरान मनीष ने बताया था कि उनकी एक गर्लफ्रेंड है, हालांकि उस समय उन्होंने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया था। अब अनुष्का के साथ सामने आई तस्वीर और दोनों के रोमांटिक कैप्शन को लोग उसी खुलासे से जोड़कर देख रहे हैं।


कौन हैं अनुष्का, जिनके साथ मनीष ने शेयर की तस्वीर?

अनुष्का शर्मा बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहीं। अनुष्का पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं।


इंजीनियरिंग छोड़कर यूट्यूब से बनाई पहचान

मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। वह पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने इंजीनियरिंग में करियर बनाने के बजाय यूट्यूब की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।


उनका 'सच टॉक' यूट्यूब चैनल काफी लोकप्रिय हुआ। बिहार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और अपने अलग अंदाज के कारण वह सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा बन गए। धीरे-धीरे उनकी पहचान एक यूट्यूबर से आगे बढ़ी और उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा।


बीजेपी से जन सुराज तक पहुंचा राजनीतिक सफर

मनीष कश्यप का राजनीतिक सफर भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अप्रैल 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ली थी। हालांकि, बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़कर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया।


2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मनीष कश्यप ने पश्चिम चंपारण की चनपटिया विधानसभा सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।


फिलहाल, अनुष्का के साथ उनकी तस्वीर और दोनों के खास अंदाज में लिखे गए कैप्शन ने मनीष कश्यप की निजी जिंदगी को फिर से चर्चा में ला दिया है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर विस्तार से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग इसे मनीष कश्यप की नई शुरुआत के तौर पर देख रहे हैं।



टैग्स