ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

BIHAR NEWS : डायरिया से 3 की मौत, 50 से अधिक लोग बीमार;अब जांच के लिए पहुंची मेडिकल टीम

GAYA : बिहार के गया में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला है। यहां बोधगया में डायरिया के प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसमें दो बच्चों समेत कुल तीन लोगों की अब तक मौत हो गई है। वहीं 5

BIHAR NEWS : डायरिया से 3 की मौत, 50 से अधिक लोग बीमार;अब जांच के लिए पहुंची मेडिकल टीम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार के गया में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला है। यहां बोधगया में डायरिया के प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसमें दो बच्चों समेत कुल तीन लोगों की अब तक मौत हो गई है। वहीं 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। अब इस मामले में बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बोधगया के एक गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर बोधगया स्वास्थ्य केंद्र की टीम पहुंचकर इलाज में लगी हुई है। 


जानकारी के अनुसार बोधगया थाना क्षेत्र के मझौली गांव की है, जो पिछले कई दिनों से डायरिया के प्रकोप में है। इस कारण 7 और 10 साल की उम्र के दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं डायरिया फैलने से ग्रामीण नरेश यादव की पत्नी की भी मौत हो गई है। डायरिया के करण गंभीर रूप से लोग बीमार पड़ रहे हैं और उनकी मौत हो रही है। 


वहीं, गांव के लोगों के अनुसार बीते दो दिनों में दो बच्चों समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। हालांकि पहले ग्रामीण बीमार पड़ने पर आसपास के निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे थे, लेकिन जैसे ही इस का प्रकोप बढ़ा गांव वाले घबरा गए और इसकी सूचना बोधगया स्वास्थ्य केंद्र को दी। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया से मेडिकल टीम गांव पहुंची और कैंप कर रही है। 


इधर,  गांव के रहने वाले अंबिका यादव ने बताया कि डायरिया के प्रकोप के कारण गांव में सन्नाटा पसर गया है। अब लोग बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। डायरिया फैलने के कारण पर लोगों का कहना है कि गांव के एक घर में भोज था, उसी के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस दौरान सबसे पहले बच्चे बीमार हुए, उसके बाद बड़े लोग भी दस्त और उल्टी के शिकार हो गए।