ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दाखिल खारिज में सुस्त 5 सीओ के वेतन पर रोक, राजस्व अधिकारी और डाटा इंट्री ऑपरेटर की सैलरी भी रुकी

PATNA : सरकार की तरफ से हर प्रयास के बावजूद दाखिल खारिज के मामलों में अधिकारियों की सुस्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दाखिल खारिज बरतने वाले पटना के 5 सीओ का वेतन रोक दिया गय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : सरकार की तरफ से हर प्रयास के बावजूद दाखिल खारिज के मामलों में अधिकारियों की सुस्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दाखिल खारिज बरतने वाले पटना के 5 सीओ का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा राजस्व पदाधिकारी और डाटा इंट्री ऑपरेटर के वेतन पर रोक लगा दी गई है। पटना के डीएम कुमार रवि ने दोषी अधिकारियों के वेतन रोक का फैसला किया है। 

पटना जिले में दाखिल खारिज के मामले बड़ी तादाद में लंबित है। पटना डीएम ने साफ तौर पर कहा है कि 15 मार्च तक सभी मामलों को निष्पादित किया जाए। पटना के जिन सीओ का वेतन रोका गया है उनमें बेलछी, मनेर, खुसरूपुर और मोकामा में शामिल हैं। 

हालांकि पटना जिले के बख्तियारपुर, दनियावां और पालीगंज में दाखिल खारिज के मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन हुआ है। पटना डीएम के मुताबिक अब तक 2 लाख 45 हजार 368 लोगों ने दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। दाखिल खारिज से सरकार को अब तक चार करोड़ 13 लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति हो चुकी है और मार्च में वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।