ब्रेकिंग
Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा

साइकिल सवार 2 लड़कियों को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक, पैसे निकालने जा रही थी CSP

MADHUBANI: बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार दो लड़कियों को रौंद दिया। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक

साइकिल सवार 2 लड़कियों को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक, पैसे निकालने जा रही थी CSP
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार दो लड़कियों को रौंद दिया। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना ललमनियां थाना क्षेत्र में तोरियाही ईदगाह के पास एनएच 227 की है। 


बताया जाता है की एक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रित होकर साइकिल पर सवार दो लड़कियों को रौंद डाला। अनियंत्रित ट्रक ने दाएं बगल में एक बिजली के खंभे और ईदगाह की दीवार को तोड़ते हुए नीचे आ गया और आम के एक पेड़ से टकरा कर रुक गया। जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना को देखते ही आसपास के ग्रामीण जुट गये और फिर ललमनियां पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।


 ग्रामीणों की मदद से साइकिल सवार दोनों लड़कियों को पुलिस खुटौना सीएचसी ले गयी जहां चिकित्सकों ने तोरियाही के राजेंद्र राम की 21 वर्षीया पुत्री रीभा कुमारी को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी बच्ची विनोद राम की 12 वर्षीया पुत्री आरती कुमारी की नाजुक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां अपने घर से घोरमोहना स्थित किसी ग्राहक सेवा केंद्र से रुपए निकालने जा रही थी तभी यह घटना हुई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए इस संबंध में थाने में मामला दर्ज किया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। मृत लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया है। मृतका के परिजनों के बीच इस घटना के बाद कोहराम मचा है वही तोरियाही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स