ब्रेकिंग
Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा

करंट से मौत के बाद आरा-पटना रोड जाम, पुलिस पर रोड़ेबाजी में नगर थानाध्यक्ष का सिर फटा

ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर आरा से है, जहां करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी है। मौत से बौखलाए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया है। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर आरा से है, जहां करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी है। मौत से बौखलाए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया है। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया और पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। रोड़ेबाजी में थानाध्यक्ष का सिर फट गया है।


आरा-पटना रोड पर धरहरा मोड के पास की ये घटना है। करंट से बिजली मिस्त्री की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर डेडबॉडी रखकरआरा-पटना सड़क को जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को सड़क से हटाने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस पर रोड़ा चलाना शुरू कर दिया। 


पुलिस पर अचानक हुई इस रोड़ेबाजी में आरा नगर थानाध्यक्ष जन्मेजय राय का सिर फट गया। स्थिति बिगड़ने के बाद मौके पर और भी पुलिस बल को बुलाया गया है। फिलहाल लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मृतक बिजली विभाग में बिजली मिस्त्री के तौर पर कार्यरत था। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KK Singh

FirstBihar संवाददाता