ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार : करंट लगने से 5 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA : बिहार में करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. ये घटनाएं शनिवार को सूबे के अलग-अलग जिले में हुई. बताया जा रहा है

बिहार : करंट लगने से 5 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. ये घटनाएं शनिवार को सूबे के अलग-अलग जिले में हुई. बताया जा रहा है कि सीवान में 2, मधेपुरा में 1 और कैमूर में 2 लोगों की मौत हो गई. 


मिली जानकारी के अनुसार, सीवान के नबीगंज ओपी के बालाकोठी गांव में करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मां अपने दो बेटों के साथ रूम में सो रही थी तभी बिजली का तार उनपर गिर गया. तभी करंट की चपेट में आने से मां इंदु देवी और उनके 10 साल के बेटे अंकित कुमार की झुलसकर मौत हो गई. 


इधर मधेपुरा के सदर प्रखंड के खपौती के वार्ड नंबर 7 के निवासी कुमोद राम की 8 वर्षीय बेटी स्मृति कुमारी की करंट लगने से मौत हो गई. वहीं, कैमूर के मुखराव गांव से सटे बधार में केले के खेत के चारों तरफ लोहे के तार से की गई बैरिकेडिंग में करंट आने से उसमें सटने से गांव के दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में मुखराव गांव के रामजी राय के 45 वर्षीय बेटा मानस भगवान राय और स्वर्गीय जलालुद्दीन अंसारी का बेटा खुर्शीद अंसारी शामिल है. 

टैग्स