ब्रेकिंग
Bihar News: CM सम्राट ने कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडाBihar News: CM सम्राट ने कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडा

बेगूसराय में अपराधी बेलगाम: घर में घुसकर 2 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, यही कारण है कि अपराधी एक के बाद आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भगवानपुर था

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, यही कारण है कि अपराधी एक के बाद आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव की है जहां घर में घुसकर दो साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुस्साएं लोग सड़क पर आगजनी और हंगामा कर रहे हैं और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 


बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर दो वर्षीय मासूम बच्ची निकिता कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत बच्ची की पहचान काजी रसलपुर गांव के रहने वाले रंजन साह की पुत्री करीब 2 वर्षीय पुत्री निकिता कुमारी के रूप में हुई है. बच्ची अपनी मां निर्जला कुमारी के साथ अपने नाना अमरजीत साह के घर रह रही थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया।


आरोपी की पहचान कुख्यात अपराधी रुदल महतों के पुत्र छोटू महतों के रूप में हुई है, जो हथियार से लैस होकर घर में घुस गया और मासूम बच्ची को गोली मारकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पिपरा समसा पथ को मानोपुर चौक स्थित बांस बल्ला लगा कर सड़क जाम कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। तेघड़ा एसडीपीओ डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद, एवं थानाध्यक्ष चंदन कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। रुदल महतो ने दो साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या क्यों की इसका पता लगाने में पुलिस लगी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता