ब्रेकिंग
‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

BIHAR NEWS: पटना में प्रेमी-जोड़े की मंदिर में कराई गई शादी: होली पर गर्लफ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा था युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर बनवा दिया दूल्हा

पटना के नौबतपुर में होली की रात एक अनोखी घटना सामने आई। गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और शिव मंदिर में शादी करवा दी। यह घटना शनिवार देर रात अमरपुरा गांव में हुई,

पटना में प्रेमी-जोड़े की मंदिर में कराई गई शादी
couple got married in a temple in Patna
© first bihar
Santosh Singh
2 मिनट

पटना के नौबतपुर में होली की रात एक अनोखी घटना सामने आई। गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और शिव मंदिर में शादी करवा दी। यह घटना शनिवार देर रात अमरपुरा गांव में हुई, जहां युवक अविनाश कुमार (20) अपनी प्रेमिका सोनाली कुमारी (19) से मिलने पहुंचा था।


एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

अविनाश की बहन की शादी अमरपुरा गांव में हुई थी, जिससे उसका इस गांव में अक्सर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सोनाली कुमारी से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। परिवार को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और उन्होंने शादी के लिए सहमति दे दी थी। बावजूद इसके, अविनाश बार-बार सोनाली से मिलने पहुंच जाता था।


ग्रामीणों ने कई बार समझाया, लेकिन नहीं माना

गांव के ही पिंटू कुमार ने बताया कि युवक की शादी सोनाली से तय हो चुकी थी, फिर भी वह चोरी-छिपे मिलने आता था। ग्रामीणों ने उसे कई बार समझाया कि शादी से पहले इस तरह से मिलना ठीक नहीं है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।


ग्रामीणों ने मंदिर में करवाई शादी

इस बार जब वह होली पर गर्लफ्रेंड को विश करने पहुंचा, तो ग्रामीणों और लड़की के परिवारवालों ने उसे पकड़ लिया। फिर गांव के शिव मंदिर में विधिवत दोनों की शादी करवा दी। गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। देर रात तक मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई