ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

कोरोना वायरस से डरे नीतीश कुमार, राज्यसभा के नामांकन में मीडिया की एंट्री पर रोक

PATNA :कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सहमे हुए हैं. राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होने पहुंचे नीतीश कुमार और अन्य नेताओं ने कोरोनावायरस को ले

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सहमे हुए हैं. राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होने पहुंचे नीतीश कुमार और अन्य नेताओं ने कोरोनावायरस को लेकर सतर्कता बररते  हुए मीडिया से ही दूरी बना ली. विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन पदाधिकारी के चैंबर में मीडिया को एंट्री नहीं दी गई. मीडिया कर्मियों ने जब एतराज जताया तो कोरोना वायरस का हवाला दिया गया.

आरजेडी के उम्मीदवारों ने भी राज्यसभा के लिए नामांकन किया था, लेकिन तब मीडिया कर्मियों ने इसका कवरेज किया था, कोरोना वायरस को लेकर गुरुवार को विधानसभा में यह सतर्कता नहीं देखी गई थी, लेकिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचते ही मीडिया कर्मियों को कोरोना वायरस के सतर्कता का हवाला देते हुए दूर कर दिया गया. हालांकि नामांकन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के तीनों उम्मीदवारों के साथ खुद विधानसभा में निकल कर आए और तस्वीरें खिंचवाई.

आपको बता दें कि राज्यसभा के लिए 2 साल पहले नामांकन के दौरान विधानसभा में ही नीतीश कुमार मीडिया कर्मियों के रवैए पर भड़क गए थे. निर्वाचन पदाधिकारी के चैंबर में मीडिया कर्मियों की इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई थी कि नीतीश कुमार ने सभी को एक-एक कर सुरक्षाकर्मियों से बाहर करवा दिया था.

टैग्स