ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कोरोना वायरस से देश में पहली मौत, बिहार में 12 संदिग्ध मिले

PATNA : होली के बाद तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश में कोरोना वायरस के कारण पहले मरीज की मौत हुई है। कर्नाटक के कलबुर्गी में एक बुजुर्ग की मौत

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : होली के बाद तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश में कोरोना वायरस के कारण पहले मरीज की मौत हुई है। कर्नाटक के कलबुर्गी में एक बुजुर्ग की मौत कोरोना वायरस वायरस के कारण हो गई। कोरोना वायरस से हुई मौत को लेकर सरकार की तरफ से अधिकारिक पुष्टि की गई है। बताया गया है कि कर्नाटक में जिस बुजुर्ग की मौत हुई है वह सऊदी अरब से लौटा था। मौत के बाद उसके रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि कोरोना वायरस ने ही उसकी जान ले ली। 


करोना वायरस के कारण बिहार में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। राज्य में अब तक 12 संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई है जिनको निगरानी में रखा गया है। पावापुरी स्थित वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में करोना के तीन संदिग्ध मरीज भर्ती कराए गए हैं जबकि मुंगेर के जमालपुर में भी एक संदिग्ध की पहचान की गई है जिसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है। समस्तीपुर में 3 लोगों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि वैशाली के महुआ में भी एक संदिग्ध की पहचान होने के बाद उसे आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। बिहार में एक ऐसे जापानी नागरिक की भी पहचान की गई है जो दिल्ली से पूरी जा रहा था रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद गया जंक्शन पर उसे ट्रेन से उतारा गया और मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 


बिहार में कोरोना वायरस को सबसे ज्यादा खतरा नेपाल से सटे सीमावर्ती जिलों में फैलने का है. इसे लेकर 4 निदेशक प्रमुख हो को निगरानी का जिम्मा दिया गया है। कोरोना को लेकर राज्य सरकार  ने पहले से ही विशेष सतर्कता बरती है, लेकिन बावजूद इसके आशंका के मुताबिक अब को रोना ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली में पहले ही बड़े कदम सरकार उठा चुकी है और अब बिहार में भी कई बड़े कदम कोरोना से बचाव को लेकर उठाए जा सकते हैं

टैग्स