ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

कोरोना से इलाज के लिए मुजफ्फरपुर में बनेगा सेना का अस्पताल, रक्षा मंत्रालय की टीम ने किया दौरा

MUZAFFARPUR : बिहार में बेकाबू होते जा रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच भारतीय सेना मदद के लिए आगे आयी है. रक्षा मंत्रालय के डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑरगेनाइजेशन DRDO ने बिहा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में बेकाबू होते जा रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच भारतीय सेना मदद के लिए आगे आयी है. रक्षा मंत्रालय के डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑरगेनाइजेशन DRDO ने बिहार के मुजफ्फरपुर में 500 बेड का कोविड-19 अस्पताल बनाने का फैसला लिया है. DRDO की टीम आज मुजफ्फरपुर पहुंच गयी है. 


मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि DRDO की दो सदस्यीय टीम ने मुजफ्फरपुर का दौरा किया है. मुजफ्फरपुर में दिल्ली की तर्ज पर कोविड-19 का 500 बेड वाला आधुनिक अस्पताल बनेगा. ये अस्थायी होगा लेकिन इसमें कोरोना से पीडित मरीजों की इलाज के लिए तमाम आधुनिक सुविधायें होंगी. इस अस्पताल में मुजफ्फरपुर के साथ साथ आस-पास के जिलों के मरीजों को चिकित्सा की सुविधा मिलेगी.

डीआरडीओ की टीम ने मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ आज जगहों का निरीक्षण किया जहां ये अस्पताल खोला जा सकता है. DRDO ने चक्कर मैदान, एमआईटी परिसर, पताही एयरपोर्ट और झपहा के सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया है. मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने ये जानकारी दी है. 

मुजफ्फरपुर के डीएम ने बताया कि DRDO की टीम अस्पताल बनाने के लिए जगह तय कर रही है. जैसे ही स्थान तय होगा वैसे ही काम शुरू हो जायेगा. उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में ये अस्पताल चालू हो जायेगा. DRDO का ये अस्पताल आधुनिक सुविधाओं के लैस होगा. अस्पताल के 500 बेड में से 150 बेड वेंटीलेटर से युक्त होंगे. जहां कोरोना संक्रमण से गंभीर रूप से बीमार मरीजों का भी इलाज संभव होगा. 

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. सूबे में अब तक 38919 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हो चुकी है. बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण 249 लोगों की जान जा चुकी है.

टैग्स