ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कोरोना संक्रमितों के ठीक होने में गुजरात से आगे है बिहार, जानें दूसरे राज्यों का हाल

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन कोरोना संक्रमितों के मिलने वाली संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. अबतक संक्रमितों की संख्या 19 हजार के पास पहुंच गई है. ले

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन कोरोना संक्रमितों के मिलने वाली संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. अबतक संक्रमितों की संख्या 19 हजार के पास पहुंच गई है. 

लेकिन इन सब के बीच बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर है, बिहार कोरोना संक्रमितों के सबसे अधिक स्वस्थ होने वाले दस प्रमुख राज्यों में शामिल है. राज्य में कोरोना संक्रमितों मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. अब तक बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रेट 71 फीसदी है. लद्दाख में 85 फीसदी संक्रमित मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं.

कोरोना के संक्रमण के प्रभाव से मुक्त होने वाले राज्यों में शामिल दिल्ली में 80 फीसदी संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, इसके साथ ही दिल्ली ने कोरोना पर कंट्रोल कर लिया है. वहीं छत्तीसगढ़ में 77.68 फीसदी, राजस्थान में 74.22 फीसदी, मध्यप्रदेश में 73.03 फीसदी स्वस्थ होने की रेट है. तो गुजरात में 69.97 फीसदी, ओडिशा में 66.69 फीसदी ही मरीज स्वस्थ्य हुए हैं.