ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, डॉक्टर और हेल्थकर्मी के लिए जारी हुआ ये आदेश

PATNA : देश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से पांव पसार रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे के तरफ से भी लगातार सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच अब अब बिहार सरका

कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, डॉक्टर और हेल्थकर्मी  के लिए जारी हुआ ये आदेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से पांव पसार रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे के तरफ से भी लगातार सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच अब अब बिहार सरकार की तरफ से राज्य में बढ़ते कोरोना को लेकर एक नया आदेश जारी किया गया है।


राज्य सरकार और स्वास्थय विभाग ने करोना के बढ़ते मामले को देखते हुए निर्देश दिया है कि, आज यानी गुरूवार से से राज्य के सभी अस्पताल कर्मी बिना मास्क पहने हॉस्पिटल नहीं आएंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राज्य के सभी डॉक्टर और हेल्थवर्कर को मास्क पहने और दूसरे को भी इसको लेकर प्रेरित करने का आदेश दिया गया है।


इसको लेकर विभाग का कहना है कि, कोरोना वायरस मौका पाते ही तेजी से बड़ी संख्या में लोगों को बीमार कर रहा है ऐसे में अभी थोड़ी सी सावधानी बरत कर इससे बचाव किया जा सकता है। मालूम हो कि, राज्य में 57 केस मिले, जिसमें सिर्फ पटना से 34 नए केस शामिल हैं। मंगलवार को राज्य में 52 और पटना में 29 लोग संक्रमित हुए थे। इस प्रकार से देखे तो राजधानी पटना कोरोना का हब बनता जा रहा है। केवल राजधानी में ही 50% से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 236 हो गई हैं। इसमें पटना में 128 है। 


आपको बताते चलें कि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शहरी इलाकों में कोरोना के अधिक केस देखे जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह बिना मास्क लगाए घर से नहीं निकले। लक्षण दिखे तो फौरन कोरोना जांच करवाए। वैक्सीन लेने वाले लोग भी सावधान रहें। हर हाल में बिहार सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें