ब्रेकिंग
पूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरलराहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे समेत रखीं तीन बड़ी मांगेंपटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर रोहिणी आचार्य ने बोला हमला, कहा..‘छात्रों की आवाज दबा रही है सरकार’बिहार में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा और निर्माण सामग्री बरामद; एक गिरफ्तारपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरलराहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे समेत रखीं तीन बड़ी मांगेंपटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर रोहिणी आचार्य ने बोला हमला, कहा..‘छात्रों की आवाज दबा रही है सरकार’बिहार में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा और निर्माण सामग्री बरामद; एक गिरफ्तार

कोरोना संकट के बीच स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही, स्क्रीनिंग के बगैर ही पटना एयरपोर्ट से निकल गए 10 बांग्लादेशी

PATNA : कोरोना फैलने के खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं. बिहार में कोरोना को महामारी घोषित किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पटना एयरपोर्ट पर तै

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना फैलने के खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं. बिहार में कोरोना को महामारी घोषित किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पटना एयरपोर्ट पर तैनात की गई टीम की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. इस टीम की लापरवाही की वजह से 10 बांग्लादेशी बुधवार को स्क्रीनिंग के बगैर ही एयरपोर्ट से बाहर निकल गए हैं.


बताया जा रहा है कि बांग्लादेश से आए 10 यात्रियों की स्क्रीनिंग बुधवार की देर रात नहीं हो सकी. यह सभी यात्री कोलकाता से पटना पहुंचे थे. इंडिगो की फ्लाइट से जब यह यात्री पटना पहुंचे तब स्वास्थ्य विभाग की टीम पटना एयरपोर्ट से निकल चुकी थी. हालांकि इस टीम को यह जिम्मेदारी दी गई है कि हर आने वाले यात्री की स्क्रीनिंग की जाए बावजूद इसके यह बड़ी लापरवाही देखने को मिली है.


फिलहाल इस मामले पर पटना एयरपोर्ट प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है. बुधवार की देर रात जब प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात की भनक मिली कि 10 बांग्लादेशी यात्री बगैर स्क्रीनिंग कराए ही एयरपोर्ट से बाहर निकल चुके हैं तो उनके पसीने छूट गए. अब इन बांग्लादेश से यात्रियों का डाटा खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पटना के बाद यह किन इलाकों में गए हैं. पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को कुल 152 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई थी जिनमें से किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए इस बीच कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पटना एयरपोर्ट पर 31 मार्च तक के लिए विजिटर्स के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है.



टैग्स