ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

नालंदा में कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए 138 लोगों की हुई पहचान, आईजी बोले.. 107 की रिपोर्ट आई निगेटिव

NALNDA: बिहारशरीफ में एक ही परिवार के 4 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 138 लोगों की पहचान हो गई है. इनकी जांच कराई गई है. 107 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA: बिहारशरीफ में एक ही परिवार के 4 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 138 लोगों की पहचान हो गई है. इनकी जांच कराई गई है. 107 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. जबकि 31 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है. 


बिहारशरीफ पहुंचे आईजी

नालंदा पुलिस द्वारा अब तक किए गए कार्यों का जायजा लेने पटना प्रक्षेत्र के आईजी संजय सिंह बिहार शरीफ पहुंचे तो इसकी जानकारी दी. उन्होंने नालंदा के एसपी के नीलेश कुमार के साथ बैठक कर सभी चीजों का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि हाल के नगर क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए 138 लोगों को चिन्हित किया गया है. जिसमें से 107 की रिपोर्ट आ गयी है. जबकि 31 की रिपोर्ट आना बाकी है. 


सभी को रखा गया क्वॉरेंटाइन में

आईजी ने बताया कि सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है. उन्होंने जिलेवासियों से लॉकडाउन का पालन करते हुए सरकार को सहयोग करने की अपील की. उन्होंने बताया कि मुंगेर में जिस युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. वह व्यक्ति नेपाल, फारबिसगंज के अलावे बिहारशरीफ में एक दिन और शेखपुरा में भी रुके थे. इस दौरान वे कहां संक्रमित हुए यह कहना अभी मुश्किल है. उनके यात्रा को खंगाला जा रहा है. 



टैग्स