ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

कोरोना पर एक्शन में आयी बिहार सरकार, मुख्य सचिव ने वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग कर सभी DM-SP को दिए निर्देश

PATNA : कोरोना को लेकर बिहार में त्राहिमाम वाले हालात बन गये हैं।कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें बेहद अहम फैसले लिये गये हैं. सरकार ने

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : कोरोना को लेकर बिहार में त्राहिमाम वाले हालात बन गये हैं।कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें बेहद अहम फैसले लिये गये हैं. सरकार ने राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद रखने के साथ साथ सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर 31 मार्च तक रोक लगा दिया गया है। इसके बाद बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर बिहार के तमाम डीएम-एसपी को कोरोना को लेकर निर्देश जारी किए हैं।


मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राज्य के सभी डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कोरोना को लेकर तमाम तरह के निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कॉफ्रेंसिंग में चीफ सेक्रेटी के अलावे तमाम आलाधिकारी भी जुड़े हुए हैं। दीपक कुमार के साथ डीजीपी, अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण विभाग, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग,अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग, प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग और प्रधान सचिव आपदा विभाग के अलावे तमाम सीनियर अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग से जुड़े हुए हैं। वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए सरकार के द्वारा जारी किए गए तमाम निर्देशों की जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है और इन्हें तत्काल लागू करने का निर्देश दिया गया है।


अब तक बिहार में कोई भी कोरोना वायरस का पोजिटिव मरीज नहीं पाया गया है, लेकिन एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। लिहाजा सरकार ने कई अहम फैसले लिये हैं।राज्य के सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सीबीएसई परीक्षा जारी रहेंगी लेकिन बाकी सभी परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित किया गया है।सरकारी स्कूलों में जहां मिड डे मिल मिल रहा है, उसका पैसा सीधे छात्र-छात्राओं के खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में जो बच्चों को खाना मिल रहा था, उसका पैसा बच्चों के माता-पिता के खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा। 22 मार्च को होने वाला बिहार दिवस समारोह रद्द किया गया, अप्रैल में फैसला करेंगे कि बिहार दिवस समारोह कैसे मनायेंगे। 31 मार्च तक सभी खेल-कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगा दिया गया, सभी सभागारों, मैदानों के आवंदन रद्द किया गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें