ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना मरीजों की लिस्ट बनाएगी पटना पुलिस, हर थाने को मिली जिम्मेवारी

PATNA: राजधानी पटना के पुलिसकर्मियों को अब नया काम मिल गया है. पटना पुलिस अब थानावार कोरोना मरीज की सूची तैयार करेगी. इसको लेकर जिला प्रशासन का कहना है कि पटना में अब कोई ऐसा इलाका

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के पुलिसकर्मियों को अब नया काम मिल गया है. पटना पुलिस अब थानावार कोरोना मरीज की सूची तैयार करेगी. इसको लेकर जिला प्रशासन का कहना है कि पटना में अब कोई ऐसा इलाका नहीं बचा है जहां पर कोरोना का संक्रमण नहीं है. ऐसे में अब थानावार कोरोना मरीजों की सूची तैयार कर इलाज के लिए व्यवस्था किया जाएगा.

कंकड़बाग और दानापुर सबसे अधिक प्रभावित

कंकड़बाग और दानापुर का इलाका सबसे अधिक कोरोना को लेकर प्रभावित है. ऐसे में जिला प्रशासन हर थाना क्षेत्र में कितने कोरोना के मरीज है उसकी सूची तैयार कर रहा है. जिला प्रशासन का कहना दावा है कि शहरी क्षेत्र में 90 फीसदी जबकि ग्रामीण इलाके में 10 फीसदी मरीज पीड़ित है. 

ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण फैलने का डर

जिला प्रशासन को डर इस बात का है कि जिस तरह से तेजी से संक्रमण शहरी क्षेत्र में हो रहा है तो संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में फैल सकता है. इसको लेकर प्रखंड के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है. पंचायत स्तर तक मरीजों के बारे में पता लगाया जा रहा है. इसके बारे पटना के डीएम कुमार रवि ने बताया कि हाल के दिनों में शहरी इलाकों में संक्रमण तेजी से फैला है. 

टैग्स