ब्रेकिंग
RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले

कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ते ही बिहार में आने लगे नतीजे, सीवान डेंजर जोन में

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस की जांच की रफ्तार तेज होते ही अब नतीजे सामने आने लगे हैं। मंगलवार को तकरीबन 600 टेस्ट कराए गए थे जिनमें से 6 मामले पॉजिटिव निकल कर आए। 24 घंटे के अंद

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस की जांच की रफ्तार तेज होते ही अब नतीजे सामने आने लगे हैं। मंगलवार को तकरीबन 600 टेस्ट कराए गए थे जिनमें से 6 मामले पॉजिटिव निकल कर आए। 24 घंटे के अंदर कराए गए सभी टेस्ट में 1 फ़ीसदी मामले पॉजिटिव पाए गए। मंगलवार को जो 6 पॉजिटिव के सामने आए उनमें 4 सीवान से और 2 बेगूसराय से जुड़े हैं। 


कोरोना संक्रमण के मामले में सीवान डेंजर जोन बन गया है। सीवान जिले में अब तक सबसे ज्यादा 10 पॉजिटिव के सामने आए हैं हालांकि इनमें से 4 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। मुंगेर जिले में अब तक कोरोना के 7 पॉजिटिव के सामने आए हैं जबकि पटना और गया में 5-5, गोपालगंज और बेगूसराय में तीन-तीन मामले सामने आए हैं। बेगूसराय जिले में मंगलवार को 2 नए केस सामने आए थे। नालंदा जिले में कोरोना के 2 मामले सामने आए हैं जबकि सारण लखीसराय और भागलपुर में एक-एक मामला आया है। 


बिहार में कोरोना वायरस के अब तक 38 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मुंगेर और सीवान में संक्रमण के कारण ज्यादातर केस पॉजिटिव हुए। सीवान के मामले में जिन लोगों को संक्रमित पाया गया उनकी विदेश दौरे की ट्रेवल हिस्ट्री रही है। मंगलवार को जिस तरह 6 पॉजीटिव केस सामने आए हैं उसके बाद इस आशंका को बल मिला है कि अगर जांच की रफ्तार तेज हुई तो और ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ सकते हैं।

टैग्स