ब्रेकिंग
Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट

कोरोना को लेकर CM नीतीश ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, स्वास्थ्य मंत्री समेत सभी अधिकारी रहेंगे मौजूद

PATNA : देश के अन्य राज्यों में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार में भी नीतीश सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने आज हाईलेवल बैठक बुलाई है. इस बैठक में मु

कोरोना को लेकर CM नीतीश ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, स्वास्थ्य मंत्री समेत सभी अधिकारी रहेंगे मौजूद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश के अन्य राज्यों में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार में भी नीतीश सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने आज हाईलेवल बैठक बुलाई है. इस बैठक में मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. साथ ही बिहार के सभी डीएम और सिविल सर्जन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे. 


आज होने वाली इस बैठक में मुख्य रूप से होली को लेकर बाहर से आ रहे लोगों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया जायेगा. इसके लिए राज्य के सभी 533 पीएचसी पर कोरोना की जांच हो, इसको लेकर बैठक में निर्णय लिये जा सकते हैं, साथ ही गांव में आने वाले व्यक्ति पर नजर रखने के लिए पंचायत प्रतिनिधि के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को विशेष जिम्मेदारी दी गयी है. 


इसके अलावा राज्य में स्कूल खोले जाएं या नहीं इसको लेकर आज की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं. फिलहाल सरकार स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है. 

टैग्स