ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

तीसरी लहर से लड़ने को तैयार हो रहा बिहार, पटना में आइसोलेशन सेंटर बने, जांच केंद्र भी बढ़े

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, बिहार में शनिवार को कोरोना के 281 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब 749 हो गयी है। सबसे ज्यादा मरीज पटना में

तीसरी लहर से लड़ने को तैयार हो रहा बिहार, पटना में आइसोलेशन सेंटर बने, जांच केंद्र भी बढ़े
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं,  बिहार में शनिवार को  कोरोना के 281 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब 749 हो गयी है। सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिले हैं। पटना में 136 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं। वहीं गया में 70 नए मरीज मिले हैं।  


मरीज बढ़ने के साथ ही सरकार ने तीसरी लहर से निपटने की तैयारी भी तेज कर दी है। कोरोना के बढ़ते मरीजों किओ देखते हुए पटना के पाटलिपुत्रा अशोका होटल में आइसोलेशन सेंटर के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां कुल 152 ऑक्सीजन बेड हैं।


पाटलिपुत्रा के टीकाकरण केंद्र को होटल कौटिल्य में शिफ्ट किया जा रहा है। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जिला कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित कर लिया गया है, जहां 112 बेड हैं। मित्तन घाट स्थित खानकाह भुजीबिया में 25 बेड हैं, जिसे तैयार रखने का निर्देश दिया गया। इस प्रकार अभी 289 बेड तैयार हैं तथा कंगन घाट में 200 बेड की व्यवस्था प्रकाश पर्व के बाद हो जाएगी।


वहीं अब जांच में भी तेजी लायी जाएगी। डीएम ने सिविल सर्जन और डीपीएम को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है। अभी प्रतिदिन औसतन 6000 जांच की जा रही है। कुल 63 केंद्रों पर जांच जारी है। 25 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 4 शहरी अस्पताल, 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 3 रेफरल हॉस्पिटल 4 सब डिविजनल, 1 सदर अस्पताल के अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हवाई अड्डा पर जांच की जा रही है। 10 मोबाइल टीम का गठन किया गया है, जो सैंपल कलेक्शन करेगी। इनमें से 5 मोबाइल टीम पूर्व से कार्यरत है।


कोरोना के मामले बिहार में तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार के अन्य जिलों के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो अररिया में 1, औरंगाबाद में 2,बांका में 1,भागलपुर में 3, भोजपुर में 3, गोपालगंज में 2, जमुई में 3, जहानाबाद में 5, खगड़िया और किशनगंज में 1-1, मधेपुरा में 8, मुंगेर में 10, मुजफ्फरपुर में 2, नालंदा में 4, नवादा में 3, पूर्णिया, सारण, शेखपुरा, सीवान में 1-1, रोहतास में 3, सहरसा, समस्तीपुर और सुपौल में 2-2, वैशाली में 6 और दूसरे राज्यों से आए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हो गयी है।