ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

कोरोना की तीसरी लहर में पहली राहत, बिहार में संक्रमण की रफ्तार कम हुई

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर के पीछे राहत की पहली खबर सामने आई है। बिहार में कोरोना संक्रमण का ग्राफ पहली बार कम होता दिखा है। सोमवार को जो आंकड़े सामने आए उसके बाद संक्रमण की

कोरोना की तीसरी लहर में पहली राहत, बिहार में संक्रमण की रफ्तार कम हुई
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर के पीछे राहत की पहली खबर सामने आई है। बिहार में कोरोना संक्रमण का ग्राफ पहली बार कम होता दिखा है। सोमवार को जो आंकड़े सामने आए उसके बाद संक्रमण की रफ्तार कम होने के संकेत मिले हैं। 10 दिनों के बाद बिहार में सबसे कम मरीज सोमवार को पाए गए। सोमवार को प्रदेश में कुल 3526 से नए मरीजों की पहचान की गई। राजधानी पटना में भी यह आंकड़ा कम रहा और यहां केवल 1035 मरीज पाए गए।


सोमवार को बिहार के 29 जिलों में 100 से कम मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में 1 लाख 12 हजार 221 सैंपल की कोरोना जांच की गयी और संक्रमण दर में भी गिरावट आई और यह 3.14 फीसदी दर्ज की गई। एक दिन पूर्व राज्य में संक्रमण दर 3.45 फीसदी थी।


राज्य के 31 जिलों में 5 फीसदी से कम संक्रमण दर रविवार को दर्ज की गयी। 7 जिलों में इससे अधिक संक्रमण दर रही। पटना में सर्वाधिक 17.40 फीसदी संक्रमण दर है। वहीं सबसे कम संक्रमण दर गया में रही है, यहां संक्रमण दर 0.70 फीसदी है।


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के अररिया में 0.79 फीसदी, अरवल में 3.55 फीसदी, औरंगाबाद में 3.54 फीसदी, बांका में 2.66 फीसदी, बेगूसराय में 3.60 फीसदी, भोजपुर में 2.04 फीसदी, बक्सर में 3.04 फीसदी, दरभंगा में 1.97 फीसदी, पूर्वी चंपारण में 1.98 फीसदी, गोपालगंज में 2.34 फीसदी, जमुई में 3.68 फीसदी संक्रमण दर रही। 


वहीं जहानाबाद में 0.90 फीसदी, कैमूर में 1.94 फीसदी, कटिहार में 1.38 फीसदी, खगड़िया में 1.08 फीसदी, किशनगंज में 3.56 फीसदी, लखीसराय में 0.96 फीसदी, मधेपुरा में 3.74 फीसदी, मधुबनी में 1.46 फीसदी, नालंदा में 1.73 फीसदी, नवादा में 1.45 फीसदी संक्रमण दर रहा। वहीं, रोहतास में 1.37 फीसदी, सारण में 3.23 फीसदी, शेखपुरा संक्रमण में 1.06 फीसदी, शिवहर में 3.50 मुंगेर व फीसदी, सीतामढ़ी में 0.91 फीसदी, सीवान में 1.52 फीसदी, सुपौल में 1.17 फीसदी, वैशाली में 1.81 फीसदी और पश्चिमी चंपारण में 2.42 फीसदी रही।