ब्रेकिंग
जेवर हवाई अड्डा का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी✦Patna Firing News : पहले भिड़े, फिर निकली बंदूक और चल गई गोली... पटना के नया गांव में सनसनी✦दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का भेजा प्रस्ताव✦JDU की बड़ी घोषणा: अब नीतीश कुमार के नाम पर होंगे पार्टी के सभी कार्यक्रम, संजय झा ने किया ऐलान✦Bihar News : पहले निलंबन, अब गिरफ्तारी! जमीन हेराफेरी केस में CO पर पुलिस का शिकंजा✦जेवर हवाई अड्डा का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी✦Patna Firing News : पहले भिड़े, फिर निकली बंदूक और चल गई गोली... पटना के नया गांव में सनसनी✦दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का भेजा प्रस्ताव✦JDU की बड़ी घोषणा: अब नीतीश कुमार के नाम पर होंगे पार्टी के सभी कार्यक्रम, संजय झा ने किया ऐलान✦Bihar News : पहले निलंबन, अब गिरफ्तारी! जमीन हेराफेरी केस में CO पर पुलिस का शिकंजा

कोरोना संक्रमण में नालंदा ने सबको पीछे छोड़ा, CM नीतीश के गृह जिले में अबतक 31 पॉजिटिव केस

PATNA : कोरोना संक्रमण के मामले में नालंदा जिले ने राज्य के अन्य जिलों को पीछे छोड़ दिया है। नालंदा जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 31 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में बुधवार की द

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण के मामले में नालंदा जिले ने राज्य के अन्य जिलों को पीछे छोड़ दिया है। नालंदा जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 31 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में बुधवार की देर रात दो और नए मामले सामने आने के बाद नालंदा ने सीवान को पीछे छोड़ दिया। इसके पहले सीवान में सबसे ज्यादा पॉजिटिव के सामने आए थे। शिवान 29 मामले सामने आए हैं जबकि नालंदा में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। 


बुधवार को नालंदा जिले में 3 नए पॉजिटिव के सामने आए जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 31 हो गया। दुबई से आए एक शख्स के कारण कोरोना का संक्रमण 27 लोगों तक पहुंचा। इस शख्स के संपर्क में आने से एक डॉक्टर भी संक्रमित हुए। हालांकि अब इस शख्स ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है वह नेगेटिव हो चुका है। नालंदा के इस शख्स के कारण पटना के सुल्तानगंज इलाके में भी एक व्यक्ति संक्रमित हुआ। लेकिन अभी भी नालंदा जिला प्रशासन और सरकार के लिए बिहारशरीफ का खासगंज मोहल्ला आफत बना हुआ है। 


नालंदा जिले में कोरोना के 31 मामलों में से 29 अभी भी एक्टिव है जबकि सीवान में 29 मामलों में से 17 ठीक हो चुके हैं। नालंदा और सीवान के बाद बिहार में तीसरे नंबर पर मुंगेर जिला है। मुंगेर में अभी भी 20 लोग कोरोना इंफेक्टेड हैं। वहां अब तक के 27 मामले सामने आ चुके हैं।

टैग्स