ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

बिहार: कोरोना के डर से सदर हॉस्पिटल में डॉक्टर ने नहीं किया इलाज, लड़के की हुई मौत

LAKHISARAI: डॉक्टर ने कोरोना के डर से एक 16 साल के लड़के का इलाज नहीं किया. जिसके कारण लड़के की इलाज के अभाव में मौत हो गई. जिसके बाद नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया. यह घटन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

LAKHISARAI: डॉक्टर ने कोरोना के डर से एक 16 साल के लड़के का इलाज नहीं किया. जिसके कारण लड़के की इलाज के अभाव में मौत हो गई. जिसके बाद नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया. यह घटना सदर हॉस्पिटल की है. 

हाथ जोड़ने के बाद नहीं किया इलाज

लड़के को सर्दी, तेज बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी. उसके बाद परिजन उससे सदर हॉस्पिटल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों को जैसे ही पता चला कोरोना संदिग्ध केस है तो इलाज करने से इंकार कर दिया. डॉक्टर और नर्स के आगे परिजन हाथ जोड़कर बिनती करते रहे, लेकिन इसके बाद भी डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया. जिससे लड़के की मौत हो गई. 

नया बाजार के रहने वाले विश्वनाथ प्रसाद के बेटे मोहन कुमार को जब तबीयत खराब हुई तो परिजन हॉस्पिटल लेकर इस उम्मीद के साथ पहुंचे थे कि उनका लड़का ठीक हो जाएगा. लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही ने जान ले ली. बिहार में कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर सरकार रोज बड़े-बड़े दावे कर रही है. लेकिन जो संदिग्ध है उनकी इलाज तक नहीं हो रही है. हर रोज कई लोगों की इलाज के अभाव में बिहार में मौत हो रही है. 

टैग्स