ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की मुश्किलें बढ़ी, जज ने कोर्ट में पेश होने का दिया आदेश.. जानिए क्या है मामला

BEGUSARAI : जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कन्हैया कुमार को अदालत से समन भेजा गया है. उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. दर

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की मुश्किलें बढ़ी, जज ने कोर्ट में पेश होने का दिया आदेश.. जानिए क्या है मामला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कन्हैया कुमार को अदालत से समन भेजा गया है. उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. दरअसल, बछवाड़ा थाना में दर्ज आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए बेगूसराय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार पांडे ने कन्हैया कुमार को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है.


कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को साल 2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक पोस्टर चिपकाने को लेकर 18 अप्रैल को कोर्ट में पेश होना होगा. वर्ष 2019 में जब कन्हैया कुमार भाकपा की ओर से लोकसभा का चुनाव लड़े थे. इसी दौरान बछवाड़ा थाना के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, कमलेश कुमार राय ने उनपर प्राथमिकी दर्ज कराई थी.


प्राथमिकी में दर्ज है कि चुनाव के दौरान 26 अप्रैल 2019 को रूदौली गांव में कर्पूरी स्थान सार्वजनिक भवन की दीवार पर कन्हैया कुमार का एक पोस्टर लगा मिला, जो आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन था. इस मामले में संज्ञान लेते हुए एमएलए एवं एमपी स्पेशल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार पांडे ने संज्ञान लेते हुए कन्हैया कुमार को अदालत में सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया है.


बताते चलें कि  2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कन्हैया सीपीआई के उम्मीदवार थे. कन्हैया का मुकाबला भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह से था. हालांकि गिरिराज ने कन्हैया को करीब चार लाख से अधिक मतों से हरा दिया था. हालांकि बाद में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कन्हैया कुमार ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी. अभी वो कांग्रेस के नेता हैं.

टैग्स