ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

Waqf Amendment Bill: कांग्रेस विधायक इजहारूल ने किया ऐलान, कहा..वक्फ बिल पास हुआ तो जान दे देंगे

इजहारूल ने कहा कि वक्फ वह जायदाद है जो किसी को दान की जाती है। सरकार अब अल्लाह की जायदाद पर नजर डाल रही है। यह हम बिल्कुल भी यह नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो जान भी दे देंगे।

BIHAR
वक्फ बिल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Waqf Amendment Bill:  किशनगंज कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल किसी भी कीमत पर पास नहीं होने देंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार अल्पसंख्यकों की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती है। वक्फ संपत्ति अल्लाह की संपत्ति है। इससे होने वाला फायदा गरीबों में बांटा जाता है।उन्होंने कहा कि यदि यह बिल पास हुआ तो अपनी जान दे देंगे।


इजहारूल हुसैन ने चेतावनी दी कि बिल को रोकने के लिए किशनगंज से लेकर सदन तक जाना पड़ा तो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून जबरदस्ती थोपा जा रहा है। यह विरोध सिर्फ अल्पसंख्यकों के लिए नहीं है। अगर यह बिल पास हुआ तो मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।


विधायक ने कहा कि सरकार के पास कोई विकास का मुद्दा नहीं है। विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए ऐसे विवादास्पद मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले किसान बिल का भी विरोध हुआ था और उसे पास नहीं होने दिया गया था।


इजहारूल ने कहा कि वक्फ वह जायदाद है जो किसी को दान की जाती है। सरकार अब अल्लाह की जायदाद पर नजर डाल रही है। यह हम बिल्कुल भी यह नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो जान भी दे देंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकार किसान विरोधी बिल लेकर आई थी।

टैग्स