ब्रेकिंग
Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड

थेथर है कांग्रेस, भागलपुर में गिरिराज सिंह ने बोला जमकर हमला..देशद्रोहियों की पार्टी के नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं

BHAGALPUR: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भागलपुर में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस थेथर है..वह देशद्रोहियों की पार्टी है..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का विकास

bihar
कांग्रेस को विकास नहीं दिखता
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भागलपुर में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस थेथर है..वह देशद्रोहियों की पार्टी है..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का विकास किया है लेकिन यह सब कांग्रेस को दिखता ही नहीं है। मोदी जी ने जो कहा उसे कर दिखाया है। 


भागलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को भागलपुर पहुंचे उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करके दिखाया है। 


कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करना और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण ये सब केवल नारे नहीं, बल्कि संकल्प थे जिन्हें पूरा किया गया उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने इस अभियान के जरिए दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है।


 केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार ने अब तक 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है और देश तेजी से विकास और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है प्रेस वार्ता के दौरान गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और उनकी लोकप्रियता इसी बात से समझी जा सकती है


टैग्स