ब्रेकिंग
AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलान

PATNA: कांग्रेस की मीटिंग से गायब रहे 15 जिलाध्यक्ष, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

कांग्रेस की चुनाव समीक्षा बैठक में 15 जिलाध्यक्ष अनुपस्थित रहे। पार्टी ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने की।

बिहार
हार की समीक्षा बैठक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस ने पटना के सदाकत आश्रम में चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने के लिए जिलाध्यक्षों की बैठक बुलायी थी। लेकिन इस बैठक में 15 जिलाध्यक्ष शामिल नहीं हुए जिसे लेकर इन सभी को पार्टी की ओर से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। उनसे बैठक में शामिल नहीं होने का कारण पूछा गया है। 


यह बैठक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अल्लावरू, शकील अहमद खान सहित कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों का जानने के लिए पटना बुलाया था। लेकिन इस बैठक में 15 जिलाध्यक्ष शामिल नहीं हुए जिसके बाद पार्टी ने उन सभी नाम से शो कॉज जारी कर दिया। 


उनसे यह पूछा गया है कि आखिर क्या मजबूरी थी कि आप इस अहम बैठक में शामिल नहीं हुए। पार्टी कार्यालय सचिव नलिन कुमार ने इन सबकों नोटिस जारी करते हुए बैठक से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा है। अब यदि इन लोगों की ओर से ठोस जवाब नहीं मिला तो इनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई कर सकती है। 


सुपौल के परवेज आलम, जमुई के अनिल कुमार सिंह, बक्सर के मनोज पांडेय, गयाजी के उदय मांझी, लखीसराय के अरविंद कुमार, मुंगेर के इनामुल हक और शेखपुरा के रौशन कुमार, पश्चिमी चंपारण के प्रमोद सिंह पटेल, पूर्वी चंपारण के शशिभूषण राय, अररिया के शाद अहमद, मधुबनी के सुबोध मंडल, कटिहार के सुनील यादव, पटना ग्रामीण-2 के गुरुजीत सिंह, पटना ग्रामीण-1 के राज नारायण गुप्ता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।