ब्रेकिंग
Bihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवाल

कोबरा के डसने के बाद युवक ने दिखाई गजब की हिम्मत, जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा

Bihar News: कोबरा के डसने के बाद युवक ने घबराने के बजाय उसे जिंदा पकड़कर डिब्बे में बंद किया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच गया। समय पर इलाज से उसकी जान बच गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में चिरैया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को जहरीले कोबरा ने डस लिया, लेकिन घबराने के बजाय उसने साहस का परिचय दिया। युवक ने कोबरा को जिंदा पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और उसी के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंच गया। सांप को देखते ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और मरीज भी हैरान रह गए।



जानकारी के अनुसार, चिरैया थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी युवक खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान एक जहरीले कोबरा ने उसे डस लिया। घटना के बाद युवक ने हिम्मत दिखाते हुए कोबरा को जिंदा पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में बंद कर परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंच गया।



अस्पताल में जब युवक ने डॉक्टरों को डिब्बे में बंद कोबरा दिखाया तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया और करीब 12 घंटे तक निगरानी में रखा। समय पर उपचार मिलने से युवक की हालत सामान्य हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।



चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें। ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना चाहिए। समय पर चिकित्सा मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।

रिपोर्ट: सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता