ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायलBIHAR NEWS : शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! ढाई सौ बच्चे फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायलBIHAR NEWS : शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! ढाई सौ बच्चे फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्प

चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, मेस का खाना खाने से बिगड़ी छात्रों की तबीयत

PATNA : बिहार के प्रतिष्ठित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बीती रात भारी बवाल देखने को मिला है। दरअसल लॉ यूनिवर्सिटी के मेस का खाना खाने से कुछ छात्रों की तबीयत खराब हो गई। इ

चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, मेस का खाना खाने से बिगड़ी छात्रों की तबीयत
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के प्रतिष्ठित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बीती रात भारी बवाल देखने को मिला है। दरअसल लॉ यूनिवर्सिटी के मेस का खाना खाने से कुछ छात्रों की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद एक छात्र को इलाज के लिए पीएमसीएच में जाना पड़ा। मेस में खराब खाना मिलने से नाराज छात्रों ने कैंपस में बीती रात जमकर हंगामा किया। 


चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एक प्रतिष्ठित संस्थान है। सरकार की तरफ से इस शिक्षण संस्थान में बेहतर सुविधाओं का दावा किया जाता है लेकिन इस सबके बावजूद कैंपस में रहने वाले छात्रों ने मेस में घटिया खाना देने का आरोप लगाया है। खराब खाने की वजह से 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी है। एक को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया जबकि दो अन्य छात्रों का इलाज कैंपस में ही चल रहा है। छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद बवाल उस वक्त और बढ़ गया जब संस्थान की डिस्पेंसरी में एक्सपायर इंजेक्शन दिए जाने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों को शांत कराने के लिए पुलिस तक को कैंपस में आना पड़ा।


संस्थान में अनियमितता और मेस की तरफ से दी जा रही घटिया खाने को लेकर नाराज छात्र हंगामा करते रहे। सदर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे संस्थान के कुलसचिव मनोरंजन श्रीवास्तव ने भरोसा दिया है कि वह पूरे मामले की जांच कराएंगे। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके ऊपर एक्शन लिया जाएगा। रात के वक्त ही संस्थान में डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ तैनात कर दी गई थी।