ब्रेकिंग
2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग

CM योगी आदित्यनाथ के नाम 'मौत' की धमकी का वीडियो वायरल, अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

MUZAFFARPUR : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें मौत की धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CM योगी आदित्यनाथ के नाम 'मौत' की धमकी का वीडियो वायरल, अब पुलिस ने लिया ये एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें मौत की धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है।


मिली जानकारी के अनुसार,  मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तारवा गांव निवासी मनोज राम को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इसी ने उत्तर प्रदेश के सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करते हुए मौत की धमकी वाला वीडियो प्रसारित किया था। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


बताया जा रहा है कि, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिलने के बाद राज पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए साहेबगंज पुलिस को तत्काल संबंधित युवक की गिरफ्तारी का आदेश दिया था जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर इस युवक को अरेस्ट कर लिया है।